शीतलहर के दौरान सुबह लगने वाले शाला संचालन समय में किया गया परिवर्तन

दुर्ग, 19 दिसम्बर /वर्तमान में जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, बी.एस.पी., सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक प्रथम पाली के लिए प्रातः 8.30 से 11.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय पाली में संचालित होने वाले शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है।
एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है