मुख्यमंत्री साय का पुतला जलाने में सफल रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता

अम्लेश्वर 14 जनवरी : नगर पालिका अम्लेश्वर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के तत्वधान में आज 14 जनवरी 2025 को अमलेश्वर थाना के सामने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया ।

आपको बता दे कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय यदु, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू, दुर्ग जिला युवा कांग्रेस महामंत्री अमृत सिंह राजपूत,अनिल चंद्राकर, तरुण बिजौरा, महेंद्र साहू,संतोषी तिवारी,शीतल सोनकर,खिलेश्वर चक्रधारी सहित अन्य पूर्व पार्षद गण की उपस्थिति में अमलेश्वर थाना के सामने सड़क में आकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

 फेसबुक से जुड़े 

कांग्रेसियों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित किया गया साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं महिला नेताओं राक्षस रूप में प्रदर्शित किया गया है जो अनुचित है। करके छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए जिला पंचायत मांग को लेकर भाजपा मुर्दाबाद के नारा लगाते रहे।

वही युवा नेता धर्मेंद्र साहू पूर्व पार्षद ने अपने वाहन में रखें मुख्यमंत्री के पुतले को मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया।  जंहा उपस्थित पुलिस बल द्वारा तत्काल पानी डालकर बुझाया गया। तैनात पुलिस बल से आंख मिचौली कर कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम का पुतला जलाने में सफल रहे। मौके पर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन 

सभापति प्रणव शर्मा हुए ‘सेजेस’ घुघुवा में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में शामिल

*सभापति प्रणव शर्मा सेजेस घुघुवा में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम पर उपस्थित हुए* पाटन : वन एवं पर्यावरण स्थाई समिति के सभापति प्रणव...

ग्राम खर्रा, भंसूली मे हुआ पोषण पखवाड़ा का समापन, 267 आंगनबाड़ियों के हितग्राहियों को मिला लाभ

पाटन(संतोष देवांगन) : आज 22अप्रेल 2025 को ग्राम पंचायत खर्रा और भंसूली मे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन किया गया। आपको बतादें कि महिला...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है