किरण देव को प्रदेश भाजपा की कमान देने से पार्टी सफलता के नए शिखरों को छुएगी / जितेन्द्र वर्मा

Advertisement

 

किरण देव के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दुर्ग जिला भाजपा में हर्ष

 फेसबुक से जुड़े 

किरण देव जैसे अनुभवी, वरिष्ठ, संगठन निष्ठ और कर्मठ नेता को प्रदेश भाजपा की कमान देने से पार्टी सफलता के नए शिखरों को छुएगी – जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जगदलपुर विधायक किरण देव को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यालय में दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से आतिशबाजी एवं पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि किरण देव वरिष्ठ,अनुभवी और संगठन क्षमता में कुशल नेता है। विगत तीन दशकों से भाजपा में जिला से लेकर प्रदेश स्तर के तमाम पदों को सुशोभित कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद 2001 में मध्य बस्तर के जिला भाजयुमो में अध्यक्ष रहते हुए जोगी सरकार का जमकर विरोध किया, उसके बाद 2003 में जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में कुशल नेतृत्व करते हुए मध्य बस्तर की सभी 6 सीटों में भाजपा को एकतरफा जीत दिलाई। वर्ष 2009 में जगदलपुर के महापौर के रूप में अभूतपूर्व कार्य किया, इसके बाद प्रदेश संगठन में प्रदेश मंत्री और प्रदेश महामंत्री जैसे पदों पर रहे। उनके संगठन क्षमता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उन्हें अपनी टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और विगत विधानसभा चुनाव में जगदलपुर शहर से भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए। किरण देव का नाता दुर्ग से बहुत पुराना है, वे लंबे समय तक दुर्ग संभाग प्रभारी रह चुके हैं। दुर्ग जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत संपर्क है। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ऐसे अनुभवी, वरिष्ठ, संगठन निष्ठ और कर्मठ नेता को प्रदेश भाजपा की कमान देने से पार्टी सफलता के और नए शिखरों को छुएगी।

जिला भाजपा कार्यालय में एकत्र होकर हर्ष व्यक्त करने वाले प्रमुख नेताओं में जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, सहकोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, महामंत्री महेश जैन, अनूप सोनी, झुग्गी झोपड़ी प्रको. संयोजक धर्मेंद्र यादव, पार्षद शेखर चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार, पूर्व पार्षद ज्ञानेश्वर ताम्रकार, राजीव अग्रवाल,भाजयुमो मंत्री रितेश शर्मा, मछुआ प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश फेकर, रोमनाथ साहू, टीकम साहू, निशिकांत मिश्रा, राजेश रामटेके, लक्ष्मीनाथ ठाकुर, शेर खान, हसन खान, इमरान खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है