सांसद के गृहग्राम उरला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में सरकार बनाने का लिया संकल्प

सांसद के गृहग्राम उरला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

 फेसबुक से जुड़े 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष व महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता

भिलाई-3 / सांसद विजय बघेल के गृहग्राम उरला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। अब तक भाजपा के पक्ष में काम करने वाले इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति – नीति और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए उपलब्धि पूर्ण कार्यों से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। इन सभी को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष एवं भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कराया गया।
भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30 उरला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है। उरला भाजपा से दुर्ग सांसद विजय बघेल का‌ गृहग्राम है। कांग्रेस प्रवेश करने वालों की सूची में चरोदा मंडल भाजपा के पूर्व कार्यालय प्रभारी दीपक साहू एवं भाजपा की पूर्व पार्षद के पुत्र रविकांत मानिकपुरी प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा और भी अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष एवं भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनके निर्णय की सराहना करते हुए बधाई दी। श्री कोसरे ने कहा कि आम जनमानस के साथ साथ कार्यकर्ताओं का भी भाजपा से मोहभंग हो चुका है। सांसद के गांव से भाजपा को छोड़ कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश करना इस बात का‌ ताजा उदाहरण है। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का जिस तरीके से विकास हुआ और जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है, उससे कांग्रेस पार्टी के प्रति जनमानस में विश्वास बढ़ा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है