पालिका ने खरीदा ई रिक्शा होगी नगर की सफाई,जमीन आवंटन नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत करोड़ों के विकास कार्य में लगा ब्रेक

Advertisement

मुख्यमंत्री के अनुशंसा से आधोसंरचना मद से नगर पालिका अमलेश्वर ने खरीदा पांच ई रिक्शा होगा नगर की साफ सफाई।

मुख्यमंत्री के अनुशंसा से करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत लेकिन जमीन आवंटन नहीं होने के कारण रुका है विकास कार्य

 फेसबुक से जुड़े 

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में अधोसंरचना मद अंतर्गत पांच ई रिक्शा खरीदा गया है जिससे नगर पालिका परिषद के चारो गांव सहित नगर पालिका अम्लेश्वर, अम्लेश्वरडीही,मगरघटा, भोथली, खुड़मुड़ा के वार्डों के नाली के साफ सफाई किया जा सके।

आपको बता दे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संस्था से नगर पालिका परिषद में विकास कार्य स्वीकृत है लेकिन अभी तक जमीन आवंटन नहीं होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर पालिका भवन, पौनी पसारी ,गौठान निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य जमीन आवंटन नहीं होने के कारण रुका हुआ है। लगातार तहसीलदार ,एसडीएम एवं कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का समस्या का हल नहीं की गई जिससे विकास कार्य में दिक्कत हो रही है। जैसे हैं भूमि का आवंटन होता है विकास कार्य में गति आएगी।

ई रिक्शा के शुभारंभ कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु, नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री नंदिनी पठारी, उपाध्यक्ष उमेश साहू ,पाषर्द गण गंगाराम निषाद, नेमप्रकाश भारती, कल्याण साहू ,ओंकार घिघोड़े, खिलेश्वर चक्रधारी ,विष्णु यादव ,जीव नंदन वर्मा , अमृत राजपूत, धर्मेंद्र साहू, प्रवीण चंद्राकर, हिमांशु शर्मा, रूपनारायण सोनकर, नरेंद्र त्रिपाठी, शीतल सोनकर ,ईश्वरी सोनकर, दुलारी साहू, द्रोपती निषाद, निर्मला साहू ,कमल शर्मा ,ममता नाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश यादव, उप अभियंता प्रवीण साहू, ढालेंद्र ठाकुर, प्रमोद देवांगन, लेखपाल रोहित पटेल, सचिन नासरे ,सुशील साहू , अशोक कुमार, राहुल शुक्ला, धनंजय सिंह सोनकर ,कंठू राम यादव उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है