भाजपाइयों ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

Advertisement

मध्य मण्डल एवं पाटन नगर भाजपा के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती मनाया गया

पाटन /मध्य मण्डल एवं पाटन नगर भाजपा के सयुंक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनाया गया ।

 फेसबुक से जुड़े 

नगर भाजपा अध्यक्ष होरी लाल देवांगन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के विचारक थे, जिन्होंने अंतिम व्यक्ति तक विकास हो ऐसा प्रयास किया! अंत्योदय अर्थात अंतिम व्यक्तित का उदय हो !

मेहत्तर वर्मा ने सभा कों सम्बोधित करते कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से हमें सिख लेने की आवश्यकता हैl श्री वर्मा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया!उन्होंने अपने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया वर्तमान की जो कांग्रेस सरकार है जिन्होंने छलावे और दिखावे का काम किया है! जो वादे उन्होंने जनता से किये थे उनमे खरे नही उतरे! निश्चित ही आने वाले समय भाजपा सरकार की होगी क्यूंकि जनता अब कांग्रेस सरकार की बहकावे में नही आयेगी!
सभा कों मण्डल प्रभारी देवेंद्र चंदेल, नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बघेल,मण्डल अध्यक्ष मध्यमण्डल खेमलाल साहू सहित वक्ताओं ने सम्बोधन करते हुए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकत्व मानववाद के रास्ते पर चलकर अंतिम छोर के व्यक्ति का सेवा करना सरकार की योजना का लाभ दिलाने का कार्य करने का आव्हान किया।महामंत्री हरिशंकर साहू ने सभा का संचालन किया!

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, देवेंद्र चंदेल,संजय बघेल,मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, दिनेश साहू , महामंत्री हरिशंकर साहू, विनय चंद्राकर,नगर भाजपा अध्यक्ष होरी देवांगन,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,राजेश चंद्राकर,बाबा वर्मा,नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले,अखिलेश मिश्रा,भाजयुमो अध्यक्ष कुणाल शर्मा, दामोदर चक्रधारी,छबिश्याम देवांगन,निशा सोनी,नितेश तिवारी,शीतल साहू,अनिकेत मिश्रा, नारायण पटेल, डाली वर्मा, देवेंद्र बंजारे,गोवर्धन बिजौरा, सोहन साहू, सुरेंद्र वर्मा,चंद्रिका साहू,रानी बंछोर, सागर सोनी,वेद प्रकाश वर्मा, आकाश तिवारी, मिलन देवांगन,विक्की वर्मा,विनय शुक्ला, राजेंद्र वर्मा,अमित कुमार, आलोक पांडेय,नारायण पटेल, नेमीचंद साहू, राजकुमार देवांगन, सरजू मरकाम, डागेश्वर वर्मा, मुरारी लाल, डॉ. उत्तम कुमार,नित्यानंद निर्मलकर, जेठमल जैन,सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है