कबड्डी से तन मन में ऊर्जा का संचार होता है/आशीष वर्मा

Advertisement

कबड्डी से तन मन में ऊर्जा का संचार होता है/आशीष वर्मा

दरबार मोखली में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 फेसबुक से जुड़े 

पाटन।दरबरमोखली में मारुति क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासी के सहयोग से रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा रहे,अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने की,विशेष अतिथि दुर्गा कमलेश नेताम सभापति ज़िप दुर्ग,वंदना वर्मा सदस्य जप,जितेंद्र वर्मा पूर्व जप, भक्तुराम गायकवाड़ मंडी सदस्य,आशीष बंछोर सरपंच,नितिन वर्मा अध्यक्ष राजीव मितान,ढालसिंह धनकर ने वीर हनुमान एवं छग महतारी की पूजा अर्चना पश्चात कबड्डी प्रतियोगिता शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि ओएसडी श्री वर्मा ने युवा साथियों को बधाई प्रेषित करते हुए अपनी प्रतिभाओं को प्रत्येक गतिविधियों में दिखाने को कहा।भूपेश सरकार आप सभी के साथ है,किसान,मजदूर, युवाओं,महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने पाटन विधानसभा सहित छग में सिंचाई,शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क, बिजली के क्षेत्र में चहुमुखी विकास के साथ छग की परंपरा,धार्मिक आस्था,संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए छत्तीसगढ़िया होने का गर्व हम सबको हो रहा है।
इस अवसर पर ऋषि कौशिक,अर्जुन वर्मा,कमलेश वर्मा,देवेंद्र वर्मा,चंद्रिका वर्मा,कैलाश ठाकुर,जसवंत बंछोर,नंदू ठाकुर,रोहित,रमन वर्मा,विवेक ठाकुर,तारेंद हिरवानी,ईशु ठाकुर,चमन,रमेश बंछोर,उमेश भारद्वाज,जयप्रकाश वर्मा,दिवाकर,गुलशन,मिथलेश, द्रोण,मनीष,रवि यादव,उमेश यादव,कोमल वर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है