युवा मोर्चा ने नव मतदाताओं से संपर्क कर मतदाता अभिनंदन स्वागत अभियान का किया शुभांरभ

Advertisement

युवा मोर्चा ने किया नव मतदाताओं से संपर्क भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर पाटन मंडल
नव मतदाता अभिनंदन स्वागत अभियान

अम्लेश्वर: पाटन विधान सभा के ग्राम साकरा और खम्हरिया में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि भगत जी के निर्देशानुसार आज पाटन विधानसभा के साकरा व खम्हरिया गांव में नए मतदाताओं से युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री उपकार चंद्राकर जी, युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख व पाहन्दा के उपसरपंचश्री सुरेंद्र साहू जी, उत्तर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री मोहन साहू जी, गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा नए मतदाताओं को संपर्क के माध्यम से युवा मोर्चा में जुड़ने हेतु तथा आने वाले चुनाव में राष्ट्रवाद समाज तथा प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए नौ मतदाता संपर्क अभियान प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रारंभ की गई है। जिसके तहत प्रदेश के पदाधिकारी अपने निवास क्षेत्र में 9 मतदाताओं से संपर्क अभियान प्रारंभ किया हुआ है तथा संपर्क के माध्यम से नव मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान की जा रही है आज संपर्क अभियान में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा के विवेक कौशिक प्रकाश कश्यप हितेश साहू अर्जुन युवराज सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन कांग्रेस का अभियान “एक पेड़ पाटन के नाम”

* "एक पेड़ पाटन के नाम" अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण... पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित "एक पेड़ पाटन के...

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है