खुड़मुड़ी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ

Advertisement

माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सीजन 2 का हरेली त्यौहार के दिन शुभारंभ किया गया।

पाटन: विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम खुड़मुड़ी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ आज हरेली त्यौहार के शुभ अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करके प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर  मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेंद्र वर्मा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन ,विशेष अतिथि श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन  मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुलाब ठाकुर जी  सभापति जनपद पंचायत पाटन ने किया।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि श्री पुरुषोत्तम लाल ध्रुव जी, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष खिलेश ठाकुर जी, उपाध्यक्ष राज सिंह चौहान, सचिव खिलेश वर्मा, हितेश साहू, हर्ष चौहान, विवेक ठाकुर, प्रशांत साहू, जितेंद्र साहू एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आज के खेल में बच्चों में हर खेल के प्रति बहुत ही जोस एवं उत्साह देखने को मिला, जब बच्चों में इतना जोस एवं उत्साह है तो बड़ों में तो और अधिक जोस एवं उत्साह होना चाहिए क्योंकि आप सब अपने बचपन में यह खेल खेल चुके है। बड़ों को अपने बचपन की यादों को जीने का फिर से मौका इस खेल के माध्यम से मिल रहा है।
उम्मीद है आने वाले दिनों में खेल में गांव के युवा साथी, लड़कियां, पुरुष एवं महिलाएं बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विजेता खिलाड़ियों के लिए विशेष पुरुष्कार का इंतजाम भी किया गया है । कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी युवा मितान क्लब खुड़मुड़ी ने किया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है