योग से शारिरिक ही नही मानसिक तौर पर भी मजबूती मिलती है/हर्षा चंद्राकर

Advertisement

योग से शारिरिक ही नही मानसिक तौर पर भी मजबूती मिलती है–हर्षा चंद्राकर

पाटन : 21 जून 2023 को ग्राम लोहरसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का 9वां संस्करण मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा चंद्राकर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता हरिराम चंद्राकर उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रशिक्षक के रूप में सुनीता धीवर एव दुलेश्वरी यदु में मार्ग दर्शन में ग्रामीणों ने एक घंटे तक योग किया गया। इस अवसर पर उपस्थित हर्षा चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। योग शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर कई सारे फायदे पहुंचाता है। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हर्षा चंद्राकर, लोकमणी चंद्राकर, हरिराम चंद्राकर बंटी निर्मलकर, अरुण चंद्राकर, संजय चंद्राकर, ढालेंद साहू, सतीश साहू, सुनीता धीवर, दुलेश्वरी यदु, संतोषी ठाकुर, भामा चंद्राकर, समस्त शिक्षकगण, आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता,सहायिकागण, समस्त शालाओ के विद्यार्थी गण, उपस्थित होकर योग में भाग लिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है