मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को करेंगे झीट परिक्षेत्र के लिए भवन का भूमि पूजन

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का झीट परिक्षेत्र के साहू समाज ने माना आभार 2 अक्टूबर को होगा परिक्षेत्र भवन का भूमि पूजन। हो रही है प्रशासनिक तैयारी।

अम्लेश्वर: तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत झीट परिक्षेत्र साहू समाज में परिक्षेत्र का सर्व सुविधा युक्त भवन का भूमि पूजन माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 2 अक्टूबर को किया जाना है भूमि पूजन की सूचना मिलने पर परिक्षेत्र के साहू समाज एवं तहसील के पदाधिकारियो ने हर्ष व्यक्त किया है। आपको बता दें लगातार साहू समाज के विकास में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहयोग निरंतर मिल रही है। आज साहू समाज के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी झीट पहुंचकर भूमि पूजन स्थान का निरीक्षण किया गया। जहां प्रमुख रूप से क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोनू साहू ,कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहु ,महेंद्र साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष कल्याण, साहू जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजानंद सिहा, सरपंच प्रतिनिधी यशवंत सिंहा, पुर्व जनपद सदस्य रोहित साहू, मुकेश साहू, मीडिया प्रभारी परस राम साहू ,डिजेंद्र साहू एवं विभिन्न समाजिक बंधु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे वही प्रशासनिक तैयारी भी की जा रही है मुख्यमंत्री के आगमन पर अनुविभागीय अधिकारियों के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया एवं तैयारी पर प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है