मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुशंसा से कौही में हुआ लाखो के विकास कार्य का भूमिपूजन

Advertisement

आदर्श ग्राम पंचायत कौही में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुसंसा से हुआ लाखो के विकास कार्य का भूमिपूजन।

रानीतराई: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत कौही में विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधियो के द्वारा आज 7अक्टूबर को किया गया सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात सम्मानित अतिथियों को पंडित श्री शर्मा के द्वारा भूमिपूजन के कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी रहे ।विशेष अतिथि के रूप में विराजमान रहे जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा, जोन प्रभारी सालिक साहू ,सोहन जोशी, योगेश्वर वर्मा सेक्टर प्रभारी, ईश्वर वर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्षता मनोरमा टिकरिहा ने किया। मंच संचालन कामता साहू ने किया।

आपको बता दे लगातार माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पूरे पाटन विधानसभा में विकास कार्य किया जा रहा है इस कड़ी में आज कौही में लाखो के विकास कार्य का भूमिपूजन किया।वही समाज प्रमुखों का भी सम्मान गमछा और प्रतीक चिन्ह दे कर अतिथियों के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उप सरपंच धनेश्वर देवांगन, छात्र नेता आयुष टिकरिहा,पंच अमर सिंह निषाद,राधा साहू , गंगा साहू, राजेश्वर यादव, कुमार तिवारी, चैती देवांगन, अश्वनी निषाद,पिंकी निषाद, छन्नू टिकरीहा ,महेश्वर टिकरिहा, गंगा राम साहू, रामजी सोनकर,हरी नारायण साहू , खेलन जोशी, सुमेशवर ठाकुर, संत निषाद, संजय धनकर, उदव मारकंडे, डोमेंद्र मारकंडे, कोमल ठाकुर, संतोष ठाकुर, लोकेश्वर साहू,वासुदेव ठाकुर, उत्तम सोनकर, शिव साहू, भारत साहू ,गवान सिंह निषाद,राकेश ठाकुर,सुखचैन, पोखन देवांगन, गोपी सोनकर रवि देशमुख सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव द्वारिका प्रसाद साहू, रोजगार सहायक उमेंद साहू, कंप्यूटर आपरेटर उत्तम साहू भी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है