कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी योजना को देख कर अम्लेश्वर नगर के सैकड़ो लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश

Advertisement

नगर पालिका अमलेश्वर के सैकड़ो नागरिकों ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजना से प्रभावित होकर प्रवेश किया।

 

भिलाई 3: नगर पालिका अमलेश्वर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कांग्रेस प्रवेश किया आपको बता दें नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष उमेश साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु, युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा के अध्यक्ष सुमित चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक महेंद्र साहू, पुनीत साहू ,घनश्याम साहू, गिरधर साहू ,सत्तू कौशल, गिरजानंद साहू ,ओमप्रकाश साहू ,डोमन यादव, भागी साहू ,खिलेश्वर चक्रधारी के सफल नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में नगर के नागरिकों ने कांग्रेस प्रवेश किया। मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 में युवा नेता चैतन्य बघेल ने सभी लोगों का स्वागत किया एवं पार्टी का गमछा पहनकर सम्मान दिया।  इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सेक्टर प्रभारी डोमन यदु , बूथ प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है