आदर्श ग्राम कौही में हरेली त्यौहार गौमाता को लोंदी खिलाकर मनाया

Advertisement

रानीतराई: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत कौही में आज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली त्यौहार के पावन पर्व पर किसानों के औजार एवं गौठान में गौ माता को लोंदी खिलाकर हरेली त्यौहार को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जहां ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक श्रीमती मनोरमा टिकरिहा  प्रमुख रूप से उपस्थित होकर पारंपरिक पूजा अर्चना की एवं समस्त ग्राम वासियों को हरेली त्यौहार के बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वही माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कूद का शुभारंभ किया जा रहा है जहां गांव के युवा साथी बच्चे बुजुर्ग एवं महिलाएं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद कबड्डी, खो खो, फुगड़ी ,रस्साकशी ,गेड़ी सहित अन्य खेलों में भाग लेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के युवा नेता उपसरपंच धनेश्वर देवांगन , गौठन समिति के अध्यक्ष युवा नेता हेमलाल सोनकर ,पंच अमर सिंह निषाद ,युवा नेता महेश्वर टिकरिहा ,अनीता सोनकर, अमृत साहू , छात्र नेता आयुष ठिकरिहा ,रोजगार सहायक उमेश साहू, देवप्रसाद सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी गौठान पहुंचकर हरेली त्यौहार मनाया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है