यह जीत मोदी की गारंटी है, यह जीत जनता की है, यह जीत विश्वास की है – जिंतेंद्र वर्मा

Advertisement

भाजपा के महाविजय से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, दुर्ग कार्यालय में आतिशबाजी कर मनाया जश्न

यह जीत मोदी की गारंटी है, यह जीत जनता की है, यह जीत विश्वास की है – जिंतेंद्र वर्मा

 फेसबुक से जुड़े 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात देकर भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में अपना परचम लहरा दीया है।

जिंतेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग ने कहा यह जीत जनता की है, यह जीत मोदी की गारंटी की है, यह जीत भाजपा के कर्मठ पदाधिकारियों की जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश माथुर जी, सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी, सह प्रभारी श्री नितिन नबीन जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव जी, सभी विजयी प्रत्याशियों, भाजपा पदाधिकारियों, प्रभारी व सह प्रभारी, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता को बधाई देता हूँ।

जिलाध्यक्ष जिंतेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग-भिलाई जिला में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ललित चंद्राकर जी, गजेंद्र यादव जी, रीकेश सेन जी, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी, ईश्वर साहू जी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश देकर बता दिया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल छला है। इस छलावा का परिणाम सबके सामने आ गया है। अब प्रदेश में भाजपा सुशासन लाएगी और प्रदेश की सर्वांगीण विकास करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जिंतेंद्र वर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत को नमन कर जनता का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल दुर्ग। पटेल चौक, दुर्ग में दुर्गा उत्कल परिवार द्वारा नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं...

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है