दुर्ग में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

Advertisement

जिला चिकित्सालय दुर्ग में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

दुर्ग 02 दिसंबर 2023/ जिला अस्पताल में 1 दिसंबर 2023 को हेपेटाइटिस बी एवं सी तथा एच.आई.वी. विषय पर कार्यशाला का अयोजन किया गया। जिसमे डॉक्टर अनिल विवेक सिंह एवं डॉक्टर आशीष चंद्र देवांगन गेस्ट्रोलॉजिस्ट द्वारा हेपेटाइटिस बी एवं सी के संबंध में एवं पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलेक्सिस के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर आशीष ने बताया कि हेपेटाइटिस संक्रमित व्यक्ति के खून या सिरम से संपर्क में आने पर व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन एवं एंटीबायोटिक दी जाती है। डॉक्टर अनिल सिन्हा ने बताया कि एच आई वी से संक्रमित व्यक्ति के ब्लड या सिरम के संपर्क में आने पर पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलेक्सिस फिक्स डोज कॉम्बिनेशन की दवाई 28 दिन तक ली जानी चाहिए। सिविल सर्जन ने बताया कि जिला अस्पताल दुर्ग में पोस्ट एक्सपोजर होने पर वैक्सीन एवं एंटीबायोटिक तथा दवाई की पर्याप्त उपलब्धता है। आयोजित कार्याशाला में सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण साहू एवं डॉक्टर अखिलेश यादव एवं अन्य सभी विशेषज्ञ मौजूद थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल दुर्ग। पटेल चौक, दुर्ग में दुर्गा उत्कल परिवार द्वारा नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं...

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है