पाहंदा (अ) से अम्लेश्वर मार्ग की होगी जांच उपमुख्यमंत्री ने दिया आदेश

अम्लेश्वर 11 सितंबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) से अमलेश्वर को जोड़ने वाली सड़क मार्ग की चौड़ाई करण किया जा रहा है। लेकिन उक्त मार्ग की चौड़ाई का कोई निश्चित मापदंड नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं सड़क निर्माण में गड़बड़ी नजर जा रही है गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर के युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने लोक निर्माण विभाग के मुख्या उपमुख्यमंत्री अरुण साव को 29 अगस्त को पत्र लिखकर उक्त मार्ग की जांच करने की निवेदन किया गया था। जिसको श्री साव ने संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग को आदेशित कर उचित जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसका पत्र लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता परिक्षेत्र दुर्ग को प्रतिलिपि प्रेषित किया गया है, कि उक्त विषय में जांच कर आवेदक को जानकारी दें। अब देखना यह है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पाहंदा (अ ) से अमलेश्वर मार्ग की हो रही निर्माण कार्य की अनिमितता पर कब तक जांच करती है।

उक्त विषय में जानकारी देते हुए सुरेंद्र साहू ने कहा है कि लोगो के सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार के लफरवाही और विभाग के अनदेखी के कारण रोड निर्माण में गड़बड़ी देखी जा रही है। कार्य में भी लेट लतीफ हो रही है एवं अभी बरसात के मौसम में रोड पर कीचड़ हो गए हैं और बहुत ज्यादा गड्ढे नजर आ रहे हैं। जिस पर ठेकेदार के द्वारा आज भी मौन साधे हुए हैं। वहीं विभाग के अधिकारी की चुप्पी भी समझ से परे हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है