छत्तीसगढ़ की सेवा ही हमारा लक्ष्य चाहे सत्ता रहे या ना रहे/ भूपेश बघेल

Advertisement

पाटन : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल आज 16 दिसंबर को कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने पाटन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने अपनी लाडले विधायक का जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित के साथ एवं राजकीय गीत के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की जीत पर शंका जाहिर की और वोटिंग मशीन पर सवाल उठाए। बारी-बारी से कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया और छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के द्वारा किसानों को ठगने की बात कही गई। पूर्व मुख्यमंत्री अपने उद्बोधन में कहा कि हमने पिछले वर्ष 17 दिसंबर को शपथ लिया और किसानों के कर्ज माफी कर ₹2500 कुंटल में धान की खरीदी की लेकिन आज भाजपा की सरकार किसानों के बारे में पहली केबिनेट के बैठक में चर्चा नहीं ये चिंता का विषय है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार ने पिछले 5 वर्षों में किसान मजदूर युवा महिला समूह कर्मचारी सहित सभी वर्गों के लिए योजना बनाकर कार्य करने का कार्य किया। उन्होंने आगे कहा कि  का सत्ता आता और जाता है कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है जनता के हितों के लिए किसानों के हितों के लिए हमेशा मजबूती के साथ खड़ा होकर कार्य करेंगे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा ही हमारा कर्तव्य है।

इसअवसर पर चुनाव प्रभारी राजेंद्र साहू , मनीष बंछोर ,अश्वनी साहू, जवाहर वर्मा, राकेश ठाकुर ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ,जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, जनपद पंचायत के अध्यक्ष गजानंद रामबाई सिन्हा ,उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा पाटन ,राजेश ठाकुर जामगांव आर, प्रमोद राजपूत कुम्हारी,हेमंत देवांगन अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पाटन, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जागेत्री साहू, लीना साहू, भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी, नंदिनी पठारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू, रमन टिकरिहा , कमलेश ठाकुर, सुमित चंद्राकर,संजय यदु, डिकेन साहू, मोरध्वज साहू ,जयश्री वर्मा ,उर्वशी वर्मा, लेखनी वर्मा, संतोषी तिवारी, तनुजा साहू ,संतोष वर्मा, ईश्वर वर्मा ,मनोज साहू , सालिक साहू, ललित सिन्हा, प्रशांत तिवारी ,दिनेश साहू, रूपचंद साहू, कविता वर्मा, मनीष पटेल,नीरज सोनी ,थनेश पटेल, मनहरन यादव , युजेंद्र साहू,लेख राम साहू,अमृत सिंह राजपूत सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है