अम्लेश्वर नगर पालिका में कांग्रेस के मनोनीत अध्यक्ष ही करेंगे ध्वजारोहण, भाजपा कार्यकर्ताओ में है नाराजगी

अम्लेश्वर: दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में कांग्रेस सरकार में मनोनीत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सदस्यों की उपस्थिति में 26 जनवरी को सुश्री नंदिनी पठारी अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिसको लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रामाधार साहू ने नाराजगी जाहिर की है। ध्वजारोहण करना गौरव की बात होता है, गौरव महसूस होता है और सौभाग्य की बात होता है।जो बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को नही मिल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया है और भाजपा की सरकार बनी हुई है। फिर भी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस 26 जनवरी में सम्मान नहीं मिल पा रहा है नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पूर्व में कांग्रेस के सरकार में मनोनीत सदस्यों के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाएगा। श्री साहू ने कहा कि नगर में आमंत्रण कार्ड 26 जनवरी का बट गया है। और कांग्रेस के मनोनीत अध्यक्ष के द्वारा पालिका परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा ऐसे कार्य से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का सपना चकनाचूर हो गया।

विज्ञापन 

पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन ,01नवंबर के स्थान पर 12 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

दुर्ग, 16 अक्टूबर / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के...

जल शक्ति मिशन के अंतर्गत ग्राम धौराभाटा को मिला हर घर जल प्रमाण पत्र

सेलुद 16 अक्टूबर / जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत धौराभाटा में जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदान किया...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है