सेलूद की विकास के लिए कृतसंकल्पित होकर चहुमुखी कार्य करूँगा – लवण बंजारे

सेलूद 03 फरवरी/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम सेलूद के सरपंच हेतु आज अंतिम दिवस में ढोल मनजीरे के थाप के साथ ग्राम देवता के आशीर्वाद लेकर महापुरुषों के तैलचित्र में माल्यार्पण कर नामांकन दाखिल किया गया। रैली भाठापारा के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर रामजानकी मन्दिर, त्रिदिवसीय मानस गान स्थल की पूजा, ठाकुर देव, शीतला माता की पूजा, गुरुघासी दास बाबा में नारियल चढ़ाकर, स्व उदयराम स्मृति कुंज में महापुरुषों पर माल्यार्पण कर नामांकन दाखिल किया।

जिसमें सरपंच पद हेतु भाजपा समर्थित लवण बंजारे, पंच हेतु धनेश्वरी बघेल वार्ड 1, ललिता वर्मा वार्ड 2, चम्मन साहू वार्ड 3, जय प्रकाश साहू वार्ड 4, डिलेश्वरी देवांगन वार्ड 5, गणेश्वरी साहू वार्ड 6, सुशील ठाकुर वार्ड 7, तिलेश्वरी साहू वार्ड 8, अनुपमा देवांगन वार्ड 9, राजू देवांगन वार्ड 10, सुश्री नीतू बंछोर वार्ड 11, सुनीता ठाकुर वार्ड 12, पार्वती ठाकुर वार्ड 13, सुनीता सेन वार्ड 14, सविता कुर्रे वार्ड 15, उषा यादव वार्ड 16, तामेश्वरी बंजारे वार्ड 17, वेंकट धनकर वार्ड 18, लक्ष्मी साहू वार्ड 19, चंचल यादव वार्ड 20 से नामांकन दाखिल किया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

भाजपा के रीतिनीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के बहुत ही वरिष्ठ नेता और यादव समाज के सम्मानित अशोक यादव ने भाजपा प्रवेश किया। निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू और शक्तिकेन्द्र के संयोजक रमेश देवांगन, टामन लाल साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सेलूद, कृष्ण कुमार साहू, तारेंद्र बंछोर, चंचल यादव उपसरपंच, बूथ अध्यक्ष गन उमेश सिन्हा, जयंत साहू, यशवंत सेन, कामता वर्मा, किरण सोनवानी ने भगवा गमछा पहनाकर प्रवेश कराया। नामांकन रैली में स्वमेव जनता ने भाजपा के समर्थित प्रत्यशी पर विश्वास व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। सौकड़ों की संख्या में जनता नामंकन रैली में शामिल हुए।

निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि देश मे नरेंद्र मोदी की सरकार, प्रदेश में विष्णु देव की शासन और गांव में भाजपा समर्थित सियान बनाना है ताकि डबल इंजन की सरकार के साथ साथ ट्रिपल इंजन की सरकार विकास की गंगा मिलकर बहाए l शासन की योजना को जन जन तक पहुंचाने का काम लवण बंजारे के माध्यम से हो इसके लिए सेलूद की जनता उन्हें अपना आशीष प्रदान करेंगे। भाजपा शासन के एक एक योजना को गांव तक लाने काम सरपंच और उसकी पूरी पंच मिलकर काम करेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है