शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में FLN मेला आयोजित

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में FLN मेला आयोजित, युवा सरपंच रवि सिंगौर ने किया अवलोकन

अमलेश्वर: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में शुक्रवार को FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मेले में कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने चित्रकला, अंकगणित, वर्णज्ञान सहित विभिन्न रचनात्मक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सराहा।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम का अवलोकन करने पहुंचे युवा सरपंच रवि सिंगौर ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता और सृजनशीलता को भी बल मिलता है।

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष तुलाराम सिंगौर, कामता सिंगौर, नेहरू तुरकाने, कांता सिंगौर सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों की प्रगति और गतिविधियों की सराहना की।

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

पाटन क्षेत्र के साथ भेदभाव, शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला

* शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला, राकेश ठाकुर बोले - पाटन को थमाया झुनझुना, शिक्षा की समस्याओं पर रही चुप्पी... * पाटन क्षेत्र के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है