किसान नेता राकेश ठाकुर ने की मुआवजा सहित नमी युक्त धान खरीदी करने की मांग

Advertisement

शासन-प्रशासन तत्काल किसानों को मुआवजा देने की घोषणा करें /राकेश ठाकुर

नमी युक्त धान खरीदी करने की भी मांग

प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित

पाटन। प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों की मुसीबत और बढ़ सकती है।इसके साथ ही लगभग 15 दिन की और धान की कटाई पिछड़ जाएगी. बारिश की मार को देखते हुए किसान नेता राकेश ठाकुर ने शासन-प्रशासन पर किसानों को अनदेखी करने का आरोप लगाते हुवे कहा कि प्रदेश में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है जिसमें किसानों को भारी नुकसान हो गया है लेकिन कोई भी भाजपा नेता अभी तक सामने आ कर किसानो के लिए राहत संबंधी घोषणा या आस्वासन नही दे पाए है बल्कि उनके विपरीत किसानों की चिंता छोड़ भाजपा नेता दिल्ली में डेरा डाले बैठे हुवे है।
श्री ठाकुर ने राज्य की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार से किसानों को तत्काल उचित मुआवजा व नमी युक्त धान खरीदी की मांग की है।
श्री ठाकुर आगे कहते है कि प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश से धान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है. एक तरफ खेत में पानी भरने से कटी हुई धान की फसल खराब होने के कगार पर है. वहीं पकी हुई फसलों में बीमारी और किट लगने की आशंका है. बारिश से खेत में ही धान की निकली हुई बालियां झड़ने लगी है। आने वाले दिनों में अगर मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों की मुसीबत और बढ़ सकती है, जिससे धान की कटाई के साथ-साथ धान खरीदी भी प्रभावित हो सकती है. शासन-प्रशासन तत्काल सर्वे करवा कर किसानों को उचित मुआवजा दें साथ ही नमी युक्त धान की खरीदी की घोषणा करें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल दुर्ग। पटेल चौक, दुर्ग में दुर्गा उत्कल परिवार द्वारा नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं...

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है