चरोदा में 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक दीदी मां मंदाकिनी रामकथा का आयोजन

Advertisement

भिलाई-3/ श्री रामकिंकर शिष्य सेवा समिति भिलाई – दुर्ग के तत्वावधान में श्री रामकिंकर जन्म शती महोत्सव श्री रामकथा का आयोजन काली मंदिर रोड सामुदायिक भवन चरोदा में 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक किया जा रहा है। इस आयोजन में कथा व्यास युगतुलसी श्री रामकिंकर जी महाराज की उत्तराधिकारी दीदी मां मंदाकिनी श्री रामकिंकर होंगी। आयोजन के पहले दिन 28 दिसंबर को सांय 3 से 5 बजे तक भक्ति संगीत के साथ राम नाम जप, राम नाम लेखन, राम नाम संकीर्तन एवं नाम महिमा होगी। वहीं 1 जनवरी को यज्ञ हवन अनुष्ठान एवं दीक्षा समारोह संपन्न होगा। 29, 30 एवं 31 दिसंबर को सांय 5 से 7 बजे तक श्री रामकथा होगी। इससे पहले प्रतिदिन प्रातः 9.30 से 11 बजे तक दैनिक प्रार्थना, भजन, आरती व दर्शन होगा। आयोजन समिति के राजकुमार देवांगन ने सामाजिक चेतना और मूल्यों को स्थापित करने में हमारी अपनी भूमिका को पहचानने व समझने के लिए कथा स्थल पर पधारने का अनुरोध जन सामान्य से किया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है