मतगणना स्थल का कैमरों से होगी निगरानी, स्मार्ट वॉच, मोबाइल पर प्रतिबंध

Advertisement

रिहर्सल कर मतगणना के संबंध में दी गई जानकारी

– मतगणना स्थल पर होगी सुरक्षा व्यवस्था

 फेसबुक से जुड़े 

– कैमरों से होगी निगरानी, स्मार्ट वॉच, मोबाइल पर प्रतिबंध

दुर्ग, 2 दिसम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में प्रातः 08 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मतगणना से एक दिन पूर्व निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य से संबंधित दिशा निर्देश दिये। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए।
मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीडी, सिगरेट, गुटका सामग्री लाना प्रतिबंधित है। मीडिया सेंटर में टीव्ही, वाई फाई सहित समुचित आवश्यक व्यवस्था की गई है।
मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए प्राधिकार पत्र अनिवार्य- मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी परिसर में ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है