पाटन में दुकान खरीदने का आज अंतिम दिन, पारदर्शिता के साथ लॉटरी से हो आबंटन – कांग्रेस

पाटन नगर पंचायत व्यवसायिक परिसर टेंडर पर कांग्रेसियों की पहल

पाटन: नगर पंचायत पाटन के अंतर्गत निर्मित व्यवसायिक परिसर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया 04 सितम्बर से 11 सितम्बर 2025 तक निर्धारित की गई थी, किंतु यह प्रक्रिया बिना जानकारी दिए गुपचुप तरीके से प्रारंभ की गई थी।

पाटन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों के जरिए इस जानकारी को आम नागरिकों एवं व्यापारियों तक पहुँचाया। परिणामस्वरूप आज भारी संख्या में व्यापारी नगर पंचायत पहुँचकर टेंडर फॉर्म भर रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

कांग्रेस जनों ने स्वयं फॉर्म वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में व्यवसायिक परिसर आबंटन की प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इससे गुपचुप तरीके से फॉर्म वितरण और सीमित लोगों तक प्रक्रिया को सीमित करने की योजना पूरी तरह विफल हो गई है।

वहीं पाटन कांग्रेस ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस सक्रिय पहल से व्यवसायिक परिसर आबंटन की प्रक्रिया पारदर्शी बनी और आम व्यापारियों को इसका लाभ सुनिश्चित हुआ। अब नियम अनुसार यदि 37 से अधिक फॉर्म प्राप्त होते हैं तो आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम से की जाएगी।

साथ ही कांग्रेस जनों ने यह मांग किया है कि 1– फॉर्म भरने की अवधि समाप्त होने के पश्चात प्राप्त सभी फॉर्म की छटनी पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाए।, 2– इस छटनी समिति में कांग्रेस पार्षदों को भी शामिल किया जाए।, 3– यदि लॉटरी सिस्टम की स्थिति आती है तो सभी आवेदकों को पहले से सूचित किया जाए। वहीं यह लॉटरी प्रक्रिया सभी आवेदकों की उपस्थिति में, खुले तौर पर आयोजित की जाए।

समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन

* समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन... दक्षिण पाटन (बेल्हारी) :  ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू द्वारा...

मर्रा में शिवभक्ति महोत्सव, 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

* ग्राम मर्रा में शुरू हुआ श्री शिव महापुराण महोत्सव, भक्तिमय माहौल... * भगवताचार्य सौरभ शर्मा जी के प्रवचन से गूंज उठा मर्रा गांव... * शिव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है