मतगणना के पहले भाजपा की समीक्षा बैठक विजय ने माना कार्यकर्ताओं का आभार

Advertisement

पाटन प्रत्याशी सांसद विजय बघेल ने लिया विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक

मनोज साहू पाटन 30 नवंबर /भारतीय जनता पार्टी पाटन का आज विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक दुर्ग लोकसभा सांसद व पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
विदित हो सांसद विजय बघेल ने विधानसभा के प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ में बैठकर बुथो से भाजपा के प्रति बढ़त वोटों का रुझान को जाना । साथ ही पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी विजय बघेल बनकर मेहनत किया उसके लिए विजय बघेल जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । उसका प्रतिफल है कि कांग्रेस के खेमें में भी दबे ज़बान में कह रहे हैं पाटन की जनता सिर्फ पाटन में नहीं पाटन के इतिहास दुर्ग की तस्वीर व तकदीर बदल रहीं है।
पाटन में कांग्रेस के भय व आतंक के खिलाफ जो उत्साह और लगन दिखा उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पाटन विधानसभा में विजय बघेल जी की जीत सुनिश्चित है । महिलाओं एवम युवाओं ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, लेखराम साहू,दिलीप साहु,लालेश्वर साहू,लोकमणी चंद्राकर,खेमलाल साहू,राजु निषाद,श्रीमती हर्षा चंद्राकर, दिव्या कालिहारी, मेहत्तर वर्मा, निश्चय वाजपई, रुपसिंह सिन्हा,विवेक तिवारी,योगेश निक्की भाले,लोकेश साहू, उपकार चंद्राकर, सुरेंद्र साहू, चंद्रिका साहू, दिनेश साहू, राजू साहू, निर्मल जैन, अशोक शर्मा, कुणाल शर्मा, अखिलेश मिश्रा,हर्ष भाले सहित हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है