भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा पहुंचे अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर के घर

Advertisement

नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के घर पितृ भोज में शामिल हुए प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर से की सौजन्य भेंट कर जाना हालचाल...

पाटन। प्रदेश मंत्री बनने के बाद श्री जितेन्द्र वर्मा ने पाटन नगर में अपने पहले आगमन पर  पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री योगेश “निक्की” भाले के निवास पर पहुंचे एवं यहां आयोजित पितृ भोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने भाले परिवार से भेंट की और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

 फेसबुक से जुड़े 

इसके पश्चात श्री वर्मा पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर के निवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, नगर पंचायत सभापति श्री केवल देवांगन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री केशव बंछोर, श्री खिलेश बंछोर, श्रीमती अनुसुइया बंछोर, सोशल मीडिया प्रभारी श्री विजय बंछोर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री के प्रथम दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। उनके आगमन को स्थानीय राजनीति के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है