तीज मिलन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर का हुआ सम्मान

Advertisement

तीज मिलन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर का हुआ सम्मान – समाज और राजनीति दोनों में सक्रिय भूमिका के लिए सराहना

पाटन : छ.ग. कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज महिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में 31 अगस्त 2025, रविवार को कुर्मी भवन पाटन में भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समाज की परंपरा, संस्कृति और एकजुटता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में शिक्षा, कला, सेवा और संगठन जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर को भी सम्मानित किया गया। रानी बंछोर न केवल भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं बल्कि कुर्मी समाज की सक्रिय सदस्य के रूप में समाज और संगठन दोनों में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

समाज की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि –रानी बंछोर जी समाज और राजनीति, दोनों ही क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। उनका सम्मान हम सभी के लिए गर्व की बात है।

समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और समाज एवं संगठन की प्रगति के लिए उनके योगदान की सराहना की।

पाटन कांग्रेस का अभियान “एक पेड़ पाटन के नाम”

* "एक पेड़ पाटन के नाम" अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण... पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित "एक पेड़ पाटन के...

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है