तहसील साहू पाटन के तत्वधान में 12 जनवरी को युवा सम्मेलन

Advertisement

रानीतराई:  तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा युवा संयोजक के तत्वधान में 12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद जयंती विशाल रूप से मनाया जाएगा जिसके लिए आज 17 दिसंबर को तहसील कार्यालय में कार्यकारणी का बैठक आयोजित किया गया। जंहा विवेकानंद जयंती को युवा सम्मेलन के रूप में मानने का सहमति पाधिकारिओ के द्वारा लिया गया।आपको बता दें तहसील साहू संघ के द्वारा 20,21 अप्रैल 2024 को विशाल कर्मा जयंती समारोह और आदर्श विहाह का आयोजन पर भी विचार किया गया जो ग्राम पतोरा में आयोजित होगा।युवा सम्मेलन के तैयारी में युवा संयोजक गोपेश साहू अपने टीम के साथ कार्य करेंगे गांव गांव में स्थानीय साहू समाज के बैठक कर युवाओं को इस कार्यक्रम में जोड़ने का कार्य करेंगे। वही झीट परिक्षेत्र के युवा संयोजक रूपेंद्र राजू साहू ने भी अपने परिक्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ कर स्थानीय युवा को समाज से जोड़ने का कार्य करेंगे।जिसकी रूप रेखा बैठक में तय किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से तहसील साहू संघ के अध्यक्ष दिनेश साहू,पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू, पूर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, उपाध्यक्ष गुलाब साहू ,सरिता साहू,महिला संयोजिका कमलेश्वरी साहू, प्रेम लता साहू, हरी शंकर साहू , सुखदेव साहू, मोहन साहू,तुकेश्वर साहू,मोहन साहू,टीका राम साह, किशोर साहू, सुरेश साहू, रूपेंद्र साहू, शशि भूषण साहू, हेमंत साहू, दिलीप साहू मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी,करन साहू सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल दुर्ग। पटेल चौक, दुर्ग में दुर्गा उत्कल परिवार द्वारा नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं...

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है