नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन समारोह 9 दिसंबर को दुर्ग में/ जितेंद्र वर्मा

Advertisement

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में होगा नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन समारोह

दुर्ग। जिला भाजपा संगठन द्वारा दुर्ग जिले के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों का अभिनंदन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि आगामी 9 दिसंबर शनिवार को धमधा रोड में बायपास ब्रिज के पास स्थित मिलन पैलेस में दोपहर नवनिर्वाचित विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा (अहिवारा), ललित चंद्राकर जी (दुर्ग ग्रामीण), गजेन्द्र यादव (दुर्ग शहर), ईश्वर साहू (साजा) के अभिनंदन में सभी मंडलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, बेमेतरा जिला प्रभारी लखन साहू, भिलाई जिला प्रभारी संदीप शर्मा, सह प्रभारी चेमन देशमुख, दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, विधानसभा प्रभारीगण सच्चिदानंद उपासने, प्रीतम साहू जी, गौरीशंकर श्रीवास, डा. रामकुमार साहू, संजूनारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है