स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी आनंद मेला भी लगा और कार्टून कैरेक्टर में दिखे छोटे बच्चे

Advertisement

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगी
आनंद मेला भी लगा और कार्टून कैरेक्टर में दिखे छोटे बच्चे ।

कुम्हारी। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल कुम्हारी में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आई। विद्यार्थियों ने आधुनिक विज्ञान से संबंधित 38 प्रोजेक्ट बनाएं, जिसमें चंद्रयान -3 अभियान और लैंडर का प्रोजेक्ट सराहनीय रहा।

 फेसबुक से जुड़े 

विद्यालय के टोपाज हाऊस, एमराल्ड हाऊस, रूबी हाऊस, सैफायर हाऊस के विद्यार्थियों द्वारा आनंद मेला लगाया गया था, जिसमें स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों का स्टाल भी लगाया गया था। यहांँ की बैठक व्यवस्था और स्वच्छता ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय के छोटे बच्चों द्वारा कार्टून करैक्टर के रूप में मोहक प्रदर्शन किया गया। पालकों द्वारा इसे भरपूर सराहना मिली।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों के विज्ञान प्रोजेक्ट्स का चयन जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हो चुका है। स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में पूरा सहयोग देता है। हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विश्वास रखते हैं।

विद्यालय की ओर से कैफे सेल्फी ज़ोन भी बनाया गया था, जहाँ शिक्षक, पालक और विद्यार्थियों ने सेल्फी ली। इस प्रदर्शनी को देखने विद्यार्थियों, पालकों और गणमान्य नागरिकों का ताँता लगा रहा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन कांग्रेस का अभियान “एक पेड़ पाटन के नाम”

* "एक पेड़ पाटन के नाम" अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण... पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित "एक पेड़ पाटन के...

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है