आदर्श ग्राम कौही में टिकरिहा परिवार के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Advertisement

रानीतराई : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम कौही के निवासी धनेश्वर एवं रवि टिकरिहा के श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ और टिकरिहा परिवार के शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। आपको बता दें कि टिकरिहा परिवार में दुखों का पहाड़ टूटा है धनेश्वर टिकरिहा एवं रवि टिकरिहा का आकस्मिक निधन हुआ है।दोनों में मृतआत्मा जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा के भाई एवं भतीजे थे। आज स्वजाति बंधु सहित पाटन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मित्रगण उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, अश्वनी साहू अध्यक्ष किसी उपज मंडी दुर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ,अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर ,नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ,जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य रूप चंद साहू ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौशल चंद्राकर, देवेश चंद्राकर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, भेस आटे राजेंद्र कौशिक, मनु निर्मलकर ,भानु प्रताप देवांगन, हेमू सोनकर, राजेश तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में बाहर से आए तो अतिथि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है