संविधान दिवस के अवसर पर किया जाएगा संविधान की प्रस्तावना का पाठन

Advertisement

संविधान दिवस के अवसर पर किया जाएगा संविधान की प्रस्तावना का पाठन

दुर्ग, 24 नवम्बर 2023/ राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों के अलावा सभी शासकीय संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराने के निर्देश दिए गये हैं। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण सभी शासकीय संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाईन पाठन हेतु निर्मित वेब पोर्टल readpreamble.nic.in को ओपन कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 26 नवंबर को ’भारत लोकतंत्र की जननी’ विषय पर ऑनलाईन क्वीज़ में शामिल होने हेतु constitutionquiz.nic.in वेब पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। इस ऑनलाईन क्वीज़ में भारत के सभी नागरिक भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिन स्थानों में कम्प्यूटर, मोबाईल एवं इंटरनेट की सुविधा नही है वहाँ पूर्व की भाँति ऑफलाईन मोड में संविधान की प्रस्तावना का पाठन करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है