उत्कृष्ट प्रधानपाठक का पुरस्कार के लिए चयन हुए मन्नू लाल वर्मा

Advertisement

संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट प्रधानपाठक का पुरस्कार की घोषणा की गई ।

रानीतराई: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेलीगुंडरा विकासखंड पाटन में पदस्थ मन्नू लाल वर्मा को पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। एम एल वर्मा ने शाला प्रबंधन के साथ साथ स्मार्ट क्लास, किचन गार्डन,बाल सभा के साथ साथ अन्य शालेय गतिविधियों को अच्छे से संचालित करते आ रहे हैं साथ ही साथ बच्चो के जन्मदिवस पर सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिवस की परम्परा का निर्वाहन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बताया कि वर्मा जी शासन की प्रत्येक गतिविधियों को अपने शाला में संचालित करते हैं जिनके कारण स्कूल का नाम रोशन हुआ है।प्रत्येक गतिविधियों में उनकी सहभागिता रहती है। उत्कृष्ट प्रधानपाठक पुरस्कार हेतु चयन होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ,संकुल समव्यक जैनेन्द्र कुमार गंजीर, राजाराम साहू शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, चित्रसेन साहू, नीलेश्वरी साहू शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला, सभापति जनपद पंचायत पाटन दाऊ दिनेश कुमार साहू,सरपंच मनीष पटेल ,प्राचार्य ओ पी सिंह सहित शाला के शिक्षको ने बधाई दिए हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है