ग्राम पंचायत महुदा में हुआ सामूहिक करू भात का महा भोज,तीजहारिनो ने कहा सरहानी कार्य

Advertisement

युवा सरपंच मनोज साहू के नेतृत्व में क्रिकेट संघ का तीज मिलन समारोह में करू भात का सामूहिक भोज।

तीज मिलन समारोह का आयोजन विगत 3 वर्षों से किया जा रहा है ग्राम पंचायत महुदा में।

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महुदा में विगत 3 वर्षों से गांव में आए बेटी माई के लिए तीज मिलन महोत्सव का आयोजन एवं सामूहिक करू भात का महाभोज कार्यक्रम किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मनोज कुमार साहू एवं क्रिकेट संघ के मित्रों के द्वारा किया जाता है सभी माता बहनों को सामूहिक भोज के पश्चात गिफ्ट स्वरूप उपहार दिया जाता है।

वही सामूहिक करूं भात के महाभोज में आए कुछ तीजहारिन बहनों ने पाटन के गोठ के रिपोर्टर करन साहू से चर्चा करते हुए कहा कि हम लोग अपने मायके महुदा तीजा आते हैं और यहां विगत 3 वर्षों से ग्राम के युवाओं के द्वारा एवं सरपंच के नेतृत्व में करू भात का सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है। जो स्वागत योग्य और सरहानी कार्य है। हम सब बहने आपस में मिलते हैं हाल-चाल जानते हैं और करू भात खाकर अपने पति के लंबी उम्र के लिए उपवास रखते हैं। और दूसरे दिन भगवान शंकर और माता पार्वती के पूजा कर दिनभर निर्जला उपवास रखते हैं फिर सुबह प्रसाद ग्रहण कर उपवास तोड़ते हैं। आपको बता दे कार्यक्रम के आयोजन में युवा साथियों का बहुत बड़ा योगदान है ।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर सहयोग करने वाले युवा साथियों का नाम इस प्रकार है। विजेंद्र साहू, वासु साहू, रूपेंद्र साहू, रमाकांत पटेल, हेमंत साहू, टेमन साहू ,चेतन सिन्हा, किरण किशोर साहू ,नोहर यादव ,रमन साहू ,धर्मेंद्र साहू, युगल साहू, परसराम साहू ,उत्तम साहू, धनंजय साहू ,राम बिशाल साहू, प्रकाश चक्रधारी ,राजू साहू, इंद्रजीत साहू, छवि साहू, मुकेश साहू ,हेमलाल साहू ,संजय साहू, नरेंद्र चक्रधारी ,रामेश्वर साहू, कमल किशोर ढीमर, केशव निर्मलकर, मनहरण सिन्हा, होरीलाल साहू ,नरेश पटेल सहित युवा साथी इस कार्यक्रम को संचालन करने में सफलता पूर्वक योगदान दिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

पाटन क्षेत्र के साथ भेदभाव, शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला

* शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला, राकेश ठाकुर बोले - पाटन को थमाया झुनझुना, शिक्षा की समस्याओं पर रही चुप्पी... * पाटन क्षेत्र के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है