8 करोड़ की लागत से खारून नदी पर नवनिर्मित पुल का किया लोकार्पण

Advertisement

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पोला त्यौहार के अवसर पर क्षेत्र की जनता को दी बड़ी सौगात

-8 करोड़ की लागत से खारून नदी पर नवनिर्मित पुल का किया लोकार्पण

-लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग हुई पूरी

– मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बाबा कुटीर हनुमान मंदिर में किया पूजा-अर्चना

– महुदा में पोला उत्सव में हुए सम्मिलित

पाटन 14 सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार पोला के अवसर पर क्षेत्रीय जनता को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज ग्राम उफरा और ग्राम रवेली के मध्य खारून नदी पर 8 करोड़ 35 लाख 81 हजार रूपए की लागत से नव निर्मित पुल का लोकार्पण कर आवागमन हेतु जनता को समर्पित किया। खारून नदी पर पुल निर्माण हेतु क्षेत्रीय जनता द्वारा वर्षों से मांग की जाती रही है। वर्तमान में पुल निर्माण हो जाने से क्षेत्र के 24 ग्रामों की लगभग 50 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होंगे। पुल निर्माण से क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हो गई है। साथ ही राजधानी रायपुर का दुर्ग जिला मुख्यालय से सीधा आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

 फेसबुक से जुड़े 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम उफरा के खारून नदी के तट पर बाबा कुटीर हनुमान मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने यहां पर हनुमान जी का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम महुदा में आयोजित पोला महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर पोला महोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गांव के युवा, बुजुर्ग और पहुना बहनों को पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जी ने बैलों का पूजा अर्चना किया और बैल दौड़ का शुभारंभ किया।

महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, अपेक्षा बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर ,जनपद अध्यक्ष राम बाई गजानन सिन्हा , जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु , नगर पालिका अमलेश्वर के उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू,ग्राम पंचायत महुदा के युवा सरपंच मनोज साहू , ग्राम पंचायत उफरा के सरपंच ढाल सिंह ठाकुर, युवा नेता धर्मेंद्र साहू,सेक्टर प्रभारी युगल किशोर साहू ,मीडिया प्रभारी परसराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

* :भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर... * पचपेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का मंथन, संगठन विस्तार की बनी...

विश्व हिंदी परिषद का संगठनात्मक विस्तार: विरेन्द्र कुमार साहू बने शैक्षणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

* डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी परिषद ने किया दुर्ग जिले में संगठन विस्तार : विरेन्द्र कुमार साहू को सौंपी गई...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है