ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी के पंचों ने सरपंच के ऊपर किया फिर से भरोसा अविश्वास प्रस्ताव हुआ ध्वस्त

Advertisement

पाटन: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी सरपंच के खिलाफ 17 पंचों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन 22 अगस्त को एसडीएम पाटन को सौपा था। सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिये दिए आवेदन की हस्ताक्षर जांच करने के बाद आज पंचायत भवन खुड़मुड़ी में अविश्वास प्रस्ताव पर मुहर लगाकर मतदान का आयोजन किया गया था।
पीठासीन अधिकारी नायाब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करवाया उसके बाद मतदान करवाया गया। जिसमें सरपंच के पक्ष में 7 मत पड़े वही सरपंच के खिलाफ 14 पंचों ने मतदान किया। इस तरह से सरपंच रमाभारती अपने पद बचाने में कामयाब रही।

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राम भारती ध्रुव ने सभी पंचों का एवं अपने पक्ष में खड़े पंचों का आभार व्यक्त करते हुए कहां की माननीय मुख्यमंत्री अनुशंसा से गांव में विकास कार्य की गंगा बह रही है कुछ पांच अपने निजी स्वार्थ के को सिद्ध करने के बहाने मेरे छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है जो अनुचित है मेरे द्वारा कराए गए कोई भी कार्य में गड़बड़ी नहीं है। मैं ईमानदारी पूर्वक अपने सभी पंचों को साथ लेकर हर काम को करने का प्रयास करती हूं और आगे भी करती रहूंगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारायणपुर में बच्चों की मिसाल: योग, सेवा और पौधारोपण से सजा संस्कारों का संसार

* नारायणपुर में बच्चों का अनूठा प्रयास: योग, सेवा और पौधारोपण से गढ़ रहे संस्कारवान भविष्य... * नन्हे कदम, बड़ा बदलाव : सुबह 6 बजे...

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है