स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु 4 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Advertisement

 

स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु 4 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

 फेसबुक से जुड़े 

दुर्ग, 01 सितम्बर 2023/ बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार विकास को सुगम बनाना है। आरसेटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्म-उत्पादकता, सशक्तिकरण, कौशल विकास, उद्यमिता, बैंकिंग और सेवाओं के बारे में शिक्षण प्रदान करते हैं। आरसेटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में मदद मिलती है।
संस्थान के निदेशक से प्राप्त जानकारी अनुसार संस्थान द्वारा जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्रों के युवक/युवतियों हेतु 01 सितम्बर 2023 से कम्प्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग (45 दिन) का निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण में कम्प्यूटर रिपेयरिंग, असेम्ब्लिंग एवं कम्प्यूटर नेटवर्किंग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों से 4 सितम्बर 2023 तक आवेदन आमंत्रित है। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, मार्कशीट, पासपोर्ट फोटो की छायाप्रति अनिवार्य है। संपर्क के लिए 0788-2961973 शंकराचार्य हॉस्पीटल के पास जुनवानी भिलाई दुर्ग पर स्थित है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

विश्व हिंदी परिषद का संगठनात्मक विस्तार: विरेन्द्र कुमार साहू बने शैक्षणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

* डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी परिषद ने किया दुर्ग जिले में संगठन विस्तार : विरेन्द्र कुमार साहू को सौंपी गई...

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है