जिले में अवैध शराब के नियंत्रण हेतु छानबीन कर रहा आबकारी विभाग

Advertisement

जिले के संदिग्ध स्थानों में भी लगातार अवैध शराब के नियंत्रण हेतु छानबीन कर रहा आबकारी विभाग

दुर्ग 31 अगस्त 2023/ आबकारी विभाग, संभागीय उड़नदस्ता एवं रेलवे पुलिस फोर्स के संयुक्त टीम द्वारा 30 अगस्त 2023 को शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, धारण एवं चौर्यनयन पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन से गुजरने वाली रेल गाड़ियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही दुर्ग जिले के बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया है, जिसमें जिले में चलने वाली बसों के साथ-साथ अन्य जिलों एवं राज्यों से आने वाली बसों का भी गश्त किया गया। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग ने बताया कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, धारण एवं चौर्यनयन पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध मदिरा परिवहन, धारण एवं विक्रय संबंधी शिकायत हेतु आबकारी विभाग के कार्यालयीन फोन नम्बर 0788-232536 पर संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ। * उपस्थित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है