महाशिवरात्रि पर खेल का संगम, रवि सिंगौर ने किया शुभारंभ: अमलीडीह में क्रिकेट का रोमांच

* सरपंच रवि सिंगौर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, खेल भावना का दिखा उत्साह…
* महाशिवरात्रि पर खेल का संगम, अमलीडीह में क्रिकेट का रोमांच, 6 ओवर में 80 रन, डुमरडीह टीम ने दर्ज की शानदार जीत…

अम्लेश्वर (पाटन ब्लॉक) : ग्राम अमलीडीह में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। आयोजन में ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में युवा सरपंच रवि सिंगौर उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

मुख्य अतिथि श्री रवि सिंगौर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उनके द्वारा डुमरडीह और भाठागांव टीम के बीच टॉस की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

प्रारंभिक मुकाबला डुमरडीह और भाठागांव के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। डुमरडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 80 रन का प्रतिस्पर्धात्मक लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में उतरी भाठागांव की टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी, परिणामस्वरूप डुमरडीह टीम विजेता घोषित हुई। मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गोकुल साहू, सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र मानिकपुरी, पूर्व सरपंच कामदेव कौसले, पंच खेमचंद जोशी, रग्गू ढीवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

मर्रा में 14-15 फरवरी को भव्य जस झांकी एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन

* भव्य दो दिवसीय जस झांकी एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन 14–15 फरवरी को मर्रा में... पाटन : समीपस्थ ग्राम मर्रा (गाड़ाडीह) में 14 एवं...

पाटन में 14-15 फरवरी को विराट जसगीत झांकी प्रतियोगिता

* पाटन में 14-15 फरवरी को विराट जसगीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन... पाटन: नगर के ऐतिहासिक सुभाष चौक में कल दिनांक 14 एवं 15 फरवरी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है