हर्षा लोकमणि चंद्राकर बनी जिला भाजपा उपाध्यक्ष, महामंत्री कैलाश यादव ने दी बधाई- क्षेत्र में हर्ष की लहर

Advertisement

हर्षा लोकमणि चंद्राकर बनीं भाजपा दुर्ग की जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर, कैलाश यादव ने दी बधाई, कार्यकर्ताओं में उत्साह

पाटन (दुर्ग): भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर को दुर्ग जिला भाजपा का नया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय की सहमति से, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक द्वारा की गई है।

महामंत्री कैलाश यादव ने बताया कि, श्रीमती हर्षा चंद्राकर वर्तमान में ‘मन की बात’ कार्यक्रम की पाटन विधानसभा प्रभारी के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में पाटन विधानसभा ने प्रदेशभर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो उनके संगठन कौशल का प्रमाण है।

 फेसबुक से जुड़े 

वहीं भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, “हर्षा चंद्राकर” जी पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रही हैं। उनके कार्यकाल में उन्होंने कई रचनात्मक कार्यों को अंजाम दिया है और समाज में सादगी, मिलनसारिता एवं हंसमुख व्यवहार के चलते एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस पद की जिम्मेदारी हर्षा चंद्राकर की संगठन क्षमता, नारी नेतृत्व शक्ति और पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान है। क्षेत्र में उनके चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और भी अधिक सशक्त होगा।

बधाई देने वालों का तांता : हर्षा चंद्राकर को बधाई देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, डॉ. आलोक पाल, लता अमित गेंद्रे, कुमार साहु, गोकुल साहु, डॉ. घनश्याम कौशिक, नीलम मिंज, यामिनी यादव, शिवकुमार साहु, रामाधार साहु, मधुकांता साहु सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे।

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है