नगर पंचायत पाटन में दुकानों के आवंटन को लेकर बवाल! कांग्रेस मैदान में, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

पाटन बस स्टैंड दुकानों के ‘गुपचुप’ आवंटन पर कांग्रेस का विरोध, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

पाटन: नगर कांग्रेस कमेटी पाटन ने आज नगर पंचायत पाटन के बस स्टैंड परिसर में नव-निर्मित दुकानों के गुपचुप एवं अवैध आवंटन के खिलाफ कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मांग रखी कि दुकानों का आवंटन शासन के नियमों के तहत पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाए, साथ ही भूमिहस्तांतरण और टेंडर प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित हो।

कांग्रेसजनों ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में स्थानीय बेरोजगार युवाओं और छोटे व्यापारियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि दुकानों के आवंटन से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।

 फेसबुक से जुड़े 

पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार का अवैध या मनमाना आवंटन किया गया तो कांग्रेस संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्थानीय प्रशासन से पारदर्शिता की मांग की।

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान...

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है