तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में युवा सम्मेलन कल समाज के प्रमुख होंगे शामिल

Advertisement

पाटन 11 जनवरी : तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर युवा सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसकी तैयारी पूर्ण हो गई है। तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने कहा कि युवा सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर युवा हिस्सा ले इस विषय में स्थानीय स्तर पर बैठक लेकर अपील किया गया है।

युवा प्रकोष्ठ के संयोजकों के द्वारा युवा सम्मेलन के कार्यक्रम के रूप रेखा की तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया गया है। कार्यक्रम में साहू समाज के जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ता अतिथि होंगे। साथ ही सामाजिक लोगो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है।छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक आरू साहू की गरिमामई उपस्थित कार्यक्रम में रहेगी। ईकाई स्तर पर बैठक लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने के रूप रेखा तैयार किया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

युवा संयोजक गोपेश साहू ने तैयारी पूर्ण बताते हुए कहा कि कल रेस्ट हाउस पाटन से भव्य बाइक रैली युवाओं की निकलकर आत्मानंद चौक होते हुए तहसील कार्यालय पाटन के कार्यक्रम स्थल पहुचेगी।

वही झीट परिक्षेत्र के युवा संयोजक रूपेंद्र राजू साहू के नेतृव में सैकड़ों युवाओं की बाइक रैली युवा सम्मेलन में पाटन पहुंचेंगे।जिसकी तैयारी की जा रही है। साथ में तहसील युवा सहसंयोजक सुरेंद्र साहू भी मौजूद रहेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है