स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन 

Advertisement

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

कुम्हारी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कुम्हारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सह नोडल अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा के निर्देशानुसार आज नगर पालिका परिसर में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का निरीक्षण स्वयं नगर पालिका अधिकारी ने किया. उन्होंने सफाई मित्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा कि हमारे सफाई मित्र नगर पालिका परिवार के महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उनकी सुविधा, सुरक्षा व स्वास्थ्य की चिंता करना हम सभी का कर्तव्य है. स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष एवं टीम के कप्तान राजेश्वर सोनकर जी ,यूनिसेफ वाश ऑफिसर श्रीमति बिराजा सत्यपथि , जिला समन्वयक श्री गौरव केशरवानी, लखन साहू सहायक राजस्व एवं पालिका के समस्त कर्मचारी आदि शामिल हुए. स्वास्थ्य शिविर में डॉ शाहीन सिद्दीकी, ने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित सलाह दी. शिविर में डाक्टर की सलाह कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया. शिविर को सफल बनाने में नगरपालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं यूनिसेफ सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारायणपुर में बच्चों की मिसाल: योग, सेवा और पौधारोपण से सजा संस्कारों का संसार

* नारायणपुर में बच्चों का अनूठा प्रयास: योग, सेवा और पौधारोपण से गढ़ रहे संस्कारवान भविष्य... * नन्हे कदम, बड़ा बदलाव : सुबह 6 बजे...

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है