विधानसभा निर्वाचन 2023 की अधिसूचना जारी -31 अक्टूबर को संवीक्षा, 02 नवंबर तक होगी नाम वापसी

Advertisement

विधानसभा निर्वाचन 2023 की अधिसूचना जारी
-31 अक्टूबर को संवीक्षा, 02 नवंबर तक होगी नाम वापसी
दुर्ग 21 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना आज जारी कर दी गई तथा अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी वहीं 02 नवंबर को अभ्यर्थी नाम वापस ले पाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आज जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों हेतु निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रं. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर तथा विधानसभा क्षेत्र क्रं. 67 अहिवारा के विधानसभा चुनाव की अभ्यर्थी से आगामी 30 अक्टूबर 2023 (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल दुर्ग। पटेल चौक, दुर्ग में दुर्गा उत्कल परिवार द्वारा नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं...

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है