विधानसभा निर्वाचन 2023 कलेक्टर ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

Advertisement

दुर्ग 21 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शनिवार की शाम खुर्सीपार स्थित जोनल कार्यालय के सामने निर्मित चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें वहां पर उपस्थित एफएसटी अधिकारियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया। निर्वाचन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से सम्पादित होने हेतु जिले में खुर्सीपार, कुम्हारी, अम्लेश्वर तथा उतई के साथ समस्त सेक्टर क्षेत्र के चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, आयुक्त नगर निगम भिलाई श्री रोहित व्यास, डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल मौजूद थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है