विगत कुछ महीनो से बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान हैं ग्राम पंचायत असोगा के निवासी

Advertisement

पाटन: रानीतराई सब स्टेशन अंतर्गत ग्राम पंचायत असोगा के भाटापारा, इंदिरा आवास,गौठान के पास बस्ती में पिछले कुछ  महीनों से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है लगातार बिजली की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण जन है परेशानी में मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर जल गया था जिसे निकालकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है लेकिन उक्त ट्रांसफार्मर से मोहल्ले वासियों को सही तरीके से बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है जिसकी जानकारी रानीतराई बिजली विभाग को दिया गया है। गर्मी के मौसम में ना ही कूलर चल रही है नहीं ढंग से पंखा चल रहा है लोगों का गर्मी से बहुत ही हाल-बिहाल है। बिजली विभाग के उदासीनता के चलते, अभी तक किसी भी प्रकार की समस्या का हाल नहीं किया गया है।उक्त जानकारी बिजली उपभोक्ता अरुण कश्यप ने पाटन के गोठ के रिपोर्टर करन साहू से शेयर की है।

वही उक्त समस्या की जानकारी के लिए रिपोर्टर ने ग्राम पंचायत के सचिव से जानकारी ली तो सचिव ने बताया कि विगत कुछ महीने से ग्राम के गौठान मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर बिजली सप्लाई की और लो वोल्टेज के भारी समस्या है जिसकी जानकारी विभाग को लिखित में अवगत सरपंच के द्वारा करा दिया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की समस्या का हाल बिजली विभाग द्वारा  ग्राम पंचायत में नहीं हुआ है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान...

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है