विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का हुआ समापन

Advertisement

विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तत्वाधान में रेस्ट हाउस के पीछे मैदान में दो दिवसीय आयोजन किया गया। जिसका आज समापन का आयोजन किया गया है आपको बता दें जोन स्तर के विजेता खिलाड़ी विकासखंड खेल में भाग लिए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आज अतिथियों के  द्वारा उचित इनाम  दिया गया प्रथम को 1000रु, द्वितीय को 750रु और तृतीय आने वाले खिलाड़ी को 500रु चेक के माध्यम से दिया जायेगा वही सभी पीटी आई को ट्रैक सूट प्रदान किया गया।जानकारी के अनुसार कब्बड़ी का खेल बारिश के कारण स्थगित किया गया जो कल इसी मैदान में फाइनल मैच सुबह 10 बजे खेला जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा अध्यक्षता नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप  ने किया।

 फेसबुक से जुड़े 

विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,जनपद पंचायत पाटन के सभापति दिनेश साहू , रमन टिकरिहा, गुलाब ठाकुर,रूपचंद साहू, खीलेश यादव, सुरेश निषाद, विमला कोसरे, मनीष पटेल सरपंच, ललित सिन्हा सरपंच, नीरज सोनी, संदीप कश्यप के उपस्थित में संपन्न हुआ।

इस अवसर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्य पदाधिकारी, जनपद पंचायत पाटन के कर्मचारी जितेश वर्मा ,शिक्षक जैनेंद्र गंजीर सहित विकास खंड के सभी स्कूलों के खेल प्रभारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ। * उपस्थित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है