राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कर ऐनोश साहू ने बढ़ाया पाटन का मान

Advertisement

आदर्श ग्राम पंचायत कौही के निवासी महेश कुमार साहू के सुपुत्र एनोश कुमार साहू ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

रानीतराई:  पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वाधान में 20 अक्टूबर को तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।आपको बता दे विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के 14 विभिन्न महाविद्यालय से 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें 18 पुरुष एवं 10 महिला अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (एस आर आई पीई) के द्वारा आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पंडित रवि शंकर शुक्ला शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉक्टर विपिन चंद्र शर्मा ने तीरंदाजी के बढ़ते लोकप्रियता को बताते हुए कहा कि तीरंदाजी में अधिक से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर विश्वविद्यालय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर में से आगे बढ़े एवं अपने देश का नाम रोशन करें।

 फेसबुक से जुड़े 

आदर्श ग्राम कौही के निवासी ऐनोश कुमार साहू पिता महेश कुमार साहू ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। ऐनोश कुमार के इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ,जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा, ग्राम पंचायत कौही के सरपंच मनोरमा टिकरिहा ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य कामना की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल दुर्ग। पटेल चौक, दुर्ग में दुर्गा उत्कल परिवार द्वारा नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं...

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है