ये कैसे राष्ट्रभ्राता ,बीते 9 साल में महंगाई की मार झेलती बहनों की सुध क्यों नहीं ली ? – राजेंद्र साहू

Advertisement

 

ये कैसे राष्ट्रभ्राता … जिन्हें चुनाव करीब होने पर ही बहनों की याद आई … बीते 9 साल में महंगाई की मार झेलती बहनों की सुध क्यों नहीं ली ? – राजेंद्र साहू

 फेसबुक से जुड़े 

– दो सौ रुपए की कमी सौगात नहीं बहनों की उम्मीदों पर कुठाराघात है

पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा नेताओं के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि पिछले नौ साल से देश भर की महिलाओं को महंगाई की मार से रुलाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रभ्राता कैसे हो सकते हैं ? राजेंद्र ने कहा कि चुनाव सामने देखकर मोदी ने सिलेंडर के दाम 2 सौ रुपए घटाए हैं। 4 सौ रुपए मूल्य के सिलेंडर की कीमत 11 सौ रुपए करने वाले पीएम मोदी ने गैस सिलेंडरों में मामूली कमी की है। यह बहनों को सौगात नहीं, बल्कि उनकी उम्मीदों पर कुठाराघात है।

राजेंद्र ने कहा कि ये कैसे राष्ट्रभ्राता हैं जिन्हें चुनाव करीब होने पर ही बहनों की याद आती है। राष्ट्रभ्राता को 9 साल से महंगाई की मार झेलती बहनों की याद क्यों नहीं आई ? ये कैसे भाई हैं जो देश भर की बहनों को रसोई गैस, दाल, चावल, खाने का तेल, कॉस्मेटिक सामग्री, कपड़े सहित हर चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ाकर हर वर्ग को परेशान कर रहे हैं।

राजेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि जब रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तो मोदी समेत सभी भाजपा नेता कहते हैं कि पेट्रोकेमिकल कंपनियां रेट बढ़ा रही है और जब दाम घटते हैं तो इसका श्रेय मोदी खुद लेने लगते हैं। भाजपा नेता उन्हें राष्ट्रभ्राता घोषित कर देते हैं। सच ये है कि बीते 9 साल से देशवासियों को महंगाई की मार से हलाकान करने के लिए केवल पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार ही जिम्मेदार हैं।

राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के लगातार आंदोलन और आगामी दिनों में राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में हार की आशंका से घबराकर ही गैस सिलेंडर की कीमत में दो सौ रुपए कटौती का फैसला किया गया है। ऐन चुनाव के पहले राष्ट्रभ्राता को बहनों की याद आना केवल छलावा है।

राजेंद्र ने आम जनता को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे दांव-पेंच करने वाली पार्टी से सतर्क रहें। चुनाव से ठीक पहले कीमत कम कर भाजपा ने चुनावी दांव खेला है। चुनाव के कारण कीमत 2 सौ रुपए घटाने वाले भाजपा नेता चुनाव जीतने के बाद कीमतें कई गुना बढ़ाते हैं। भाजपा सरकार ने पहले भी जनता के साथ ऐसा ही धोखा किया है। भाजपा अगर चुनाव जीत गई तो फिर से आम जनता को महंगाई की भयंकर मार झेलना पड़ेगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है